बिगड़ी कानून व्यवस्था पर लामबन्द हुए अधिवक्ता, एसडीएम को सौपा ज्ञापन बार सभागार मे आयोजित हुई बैठक
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता
फतेहपुर बाराबंकी। बिगडी पुलिस व्यवस्था से आये दिन प्रदेश मे अधिवक्ताओं की हत्यांए हो रही है। जिसके विरोध मे तहसील के अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। दिबार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा बार सभागार में आम सभा की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा ने कहा कि अधिवक्ता को न्यायलय का अंग माना गया है और वह लोगों को न्याय दिलाने व कानून की रक्षा में महत्वपूर्ण दायित्व निभाते है। लेकिन प्रदेश की बिगडी कानून व्यवस्था में आज स्वंय सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में आये दिन दिन दहाडे अधिवक्ताओं की दुस्साहसिक हत्याएं हो रही है। उन्होंने कहा कि आपराधियों का मनोबल इतना बढ गया है कि वह कचेहरी कैंपस व अदालतों में भी हमला कर रहे है। अधिवक्ता पर होने वाली इन घटनाओं को शासन द्वारा एक सामान्य घटना मानते हुए कार्रवाई की जाती रही है। बिगत कुछ माह में कई अधिवक्ताओं की हत्याएं की गई है जो बेहद शर्मनाक है। अधिवक्ताओं की हो रही निर्मम हत्याओं का जिम्मेदार प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था है। अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट प्रभावी किए जाने की मांग करते हुए पुरानी कचेहरी से नवीन तहसील परिसर तक नारेबाजी की। वकीलों ने राज्यपाल को संबांधित ज्ञापन एसडीएम पंकज सिंह को सौपा। इस मौके पर अध्यक्ष हरिनाम सिंह, महामंत्री मनीष कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष गिरीश चन्द्र वर्मा, हरीश कुमार मौर्या, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप कुमार निगम प्रेमचन्द्र राजपूत, आदि अधिवक्तागण उपस्थित थे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

