असन्तुलित होकर पलटा ट्रक

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। कस्बा सफदरगंज स्थित फतेहचंद जगदीश रॉय इंटर कालेज के निकट निर्माणाधीन सड़क के किनारे धान लदा ट्रक असुन्तलित होकर पलट गया जिसमें चालक सहित तीन लोग आंशिक रूप से घायल हो गये। बिहार से शहजहांपुर धान लेकर जा रहा ट्रक नम्बर यूपी 34 एटी 1610 बीती रात्रि अपने एक अन्य चालक को ग्राम मेलारायगंज छोड़कर वापस शहजहांपुर जहाँ रहा था कि कस्बा सफदरगंज में चैड़ीकरण के लिए खोदी गयी सड़क के किनारे असुन्तलित होकर पलट गया जिसमें ट्रक चालक अमित सहित ट्रक में सवार महेश एव उत्तम आंशिक रूप से घायल हो गये। जिनका स्थानीय चिकित्सको के यहाँ इलाज किया गया।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!