सीएचसी बड़ा गांव का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

मसौली बाराबंकी। कायाकल्प के तहत जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव का शानिवार को जिला स्तरीय कायाकल्प टीम ने पहुंच कर पुनः केन्द्र का निरीक्षण कर रखरखाव एवं साफ-सफाई आदि के बारे में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। विदित हो सामुदायिक केन्द्र बड़ागांव को बीते वर्ष में कायाकल्प के तहत जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था। पुनः अस्पताल निरीक्षण को लेकर आने वाली टीम को लेकर जिला स्तरीय कायाकल्प टीम के डॉक्टर पंकज मौर्या ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागाँव पहुंचकर स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डा0 पंकज मौर्या ने बैनर पोस्टर, दीवाल लेखन, साफ सफाई, हर्बल वाटिका आदि पर विशेष ध्यान देने को कहा है। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक  डॉ विनोद कुमार दोहरे, डॉ प्रीति वर्मा, अरुणा सिंह, रोहित राय, अखिलेश कुमार पटेल,एंन्जल प्रकाश, चांदनी वर्मा, प्रेमलाता,मन्जू, ,संगीता देवी आदि लोग मौजूद थे।

नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

Don`t copy text!