बेखौफ चोरो ने दो घरो से उड़ाया हजारों का माल

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

फतेहपुर बाराबंकी। बीती रात्रि बेखौफ चोरो ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसारा में दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोरों ने एक घर से 22 हजार की नकदी समेत हजारो के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वही दूसरे घर पहुचे चोर घटना को अंजाम दे रहे थे कि आहट लगने पर परिजन जग गए। जिस पर चोर मौके से फरार हो गए। पीडितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसारा निवासी राम सजीवन तिवारी जो अमर उजाला अखबार का हाॅकर है। बीती रात चोरो ने दीवाल के सहारे छत पर चढकर राम सजीवन के घर से बक्शों में रखी 22 हजार की नगदी, करीब 30 हजार रूपये की कीमत के सोने चांदी के जेवर व तीन बक्शों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। वही ग्राम होली तलिया मजरे बसारा निवासी घूरू मलिक के घर चोरों ने धावा बोला। चोर उसी तरह छत के रास्ते से घर में घुसे। घर में रखे बक्शे व आलमारी का ताला तोड रहे थे तभी परिजन जग गए और शोर मचाना जिस पर चोर मौके से भाग खडे हुए। चोरी की घटना के बाद शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने गाव के बाहर छिदाहरा तालाब के पास तीन बक्शे पडे मिले। पीडितो ंने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। कोतवाल पी0के0 झा ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है, मामले की जांच की जा रही है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!