विकास खण्ड मवई क्षेत्र के सैदपुर में बारिश से चार लोगों के कच्चे मकान ढहे
अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व् मुजतबा खां की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)दो दिनों से हो रही निरन्तर बारिश अब गरीबों के आशियानों पर कहर बरपा रही है। मवई ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैदपुर में गुरुवार की रात बारिश के दौरान चार लोगों के कच्चे मकान ढह गये।जिसके मलबे दबकर घर की सारी गृहस्थी,अनाज व अन्य सामान दबकर तबाह हो गया।जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय ने इसकी सूचना तत्काल तहसील प्रशासन को दी।
ग्राम पंडित पुरवा मजरे सैदपुर निवासी गुड्डू पुत्र फुदई,कोयली पुरवा निवासी सीतापति पत्नी मंशाराम,सैदपुर निवासी अंजू पत्नी अजय कुमार व गुड़िया पत्नी खालिक आदि लोग गुरुवार की रात परिजनों के साथ घर के फूस के छप्पर मे सो रहे थे।इस दौरान बारिश की वजह से उनका कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। जिससे घर मे रखा सारा सामान व अनाज मलबे में दब गया।हल्का लेखपाल हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि बारिश में गिरे कच्चे मकानों के क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी गयी है।उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है।रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जायेगी।

