मसौली बाराबंकी। महिला एवं बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन में विशेष सहयोग करने पर ग्राम पंचायत चंदवारा को एक और मिली उपलब्धि शनिवार को राजकीय इंटर कालेज के ऑडिटोरियम में प्रभारी मंत्री दारा सिंह चैहान एव बाल विकास मंत्री स्वाति सिंह ने ग्राम प्रधान प्रकाशिनी जयसवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। बताते चले की ग्राम पंचायत चंदवारा में संचालित 4 आंगनवाड़ी केन्द्रों में ग्राम प्रधान प्रकाशिनी जयसवाल हमेशा आंगनवाड़ी कार्यकत्री सरिता जयसवाल, सरोजनी जयसवाल, सीमा जयसवाल, सरस्वती गौतम के साथ मिलकर पंचायत को कुपोषण मुक्त बनाने एवं सितम्बर माह में आयोजित पोषण माह अभियान के अन्तर्गत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर शनिवार को राजकीय इंटर कालेज के ऑडिटोरियम में सम्मानित किया गया था। ग्राम प्रधान प्रकाशिनी जयसवाल ने ग्राम पंचायत को कुपोषण मुक्त एव पोषण के लिए ग्राम पंचायत में पोषण वाटिका का निर्माण कराया है साथ ही शत प्रतिशत टीकाकरण कार्य कराने में स्वयं बड़ी भूमिका में नजर आती हैं। जिसका ही नतीजा है कि ग्राम पंचायत में एक भी व्यक्ति और नवजात शिशु कुपोषण का शिकार नहीं है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

