बाराबंकी। विद्युत विभाग द्वारा जिले में डिजीटल मीटर बदला जा रहा है लेकिन डिजीटल मीटर बदलने मे नाम कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूला जा रहा है जिसकी मुख्यमंत्री से की गई शिकायत। मामला शहर के मोहल्ला मुनीराबाद निवासी सद्दाम ने पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी डिजीटल मीटर बदलने को लेकर उपभोक्ताओं से जबरन पैसा लिया जा रहा है। सद्दाम का कहना है कि नया मीटर लगाने के लिये विद्युत कर्मचारी मेरे घर आये मीटर लगाने लगे तभी एक कर्मचारी मुझसे पैसे मांगने लगा तो मैने कहा कि पैसे किस बात का तो कर्मचारी ने कहा कि तुमको तो पैसे देने ही होंगे। इस पर हमने कहा कि डिजीटल मीटर सरकार फ्री में लगवा रही है तो कर्मचारी भड़क गए और मेरे घर कनेक्शन काटकर चले। पीड़ित सद्दाम का कहना है कि विभाग द्वारा जिस कम्पनी को ठेका दिया गया है उस कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा घर में मीटर लगाने के नाम पर 100 से 500 रूपये प्रति मीटर की मांग जनता की जाती है। जो पैसे दे देते हैं और दिये पैसे की रसीद माँगते है तो उन्हें डराकर धमका कर चुप करा दिया जाता है। ये कोई पहला मामला नही है इससे पहले भी उक्त भ्रष्ट कर्मचारियों की शिकायत की जा चुकी है लेकिन कार्यवाही के नाम पर पीड़ित को टाल दिया जाता है। वहीं पीड़ित सद्दाम का कहना है की उप्र के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ से भ्रष्ट कर्मचारियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने की उम्मीद करते है इससे भ्रष्टचारियो पर अंकुश लगेगा।सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
Related Posts

