अम्बेडकर जयंती पर नगर पंचायत बंकी में निकली शोभा यात्रा

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयन्ती के अवसर पर नगर पंचायत बंकी के वार्ड संख्या 1 में पूर्व चेयरमैन स्व. अंशू सिंह की पुत्रवधू रिंकी सिंह ने डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने कहा कि, बाबा साहब ने देश में समानता के अधिकारों में जान फूंकी थी। वह बाबा साहब ही थे, जिन्होनें संविधान के निर्माण में देश की समस्त जातियों को समान करने पर बल दिया था। उन्होनें आगे कहा कि, जब तक अंतिम पायदान के व्यक्ति को समाज में समानता की दृष्टि से नहीं देखा जायेगा, तब तक एकरूपता की परिकल्पना मात्र कल्पना ही रह जायेगी। पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम सिंह ने कहा कि, बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इस अवसर पर एक शोभायात्रा भी निकाली गई। जोकि बंकी बाजार, नगर क्षेत्र से होते हुए वार्ड नम्बर एक पर समाप्त हुई। इस अवसर पर मनोहर गौतम, डीडी आर्या, मिश्रीलाल, रामविलास, नीलम गौतम, प्रमोद भारती, राहुल वाल्मीकि, मनीष गौतम और सुनीता आर्या सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!