धारदार हथियार से वार करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तारः-
: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
गोण्डा पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने धारदार हथियार से वार करने के आरोपी अभियुक्त प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपनी पत्नी रेखा को आपसी विवाद के चलते पेट में चाकू से वार कर घायल कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की मां शिव कुमारी द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

