पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। उझानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद भर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत थाना उझानी पुलिस क्षेत्राधिकारी सुवेन्द्र गोपाल के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान व उप निरीक्षक वीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ नगर में पैदल भ्रमण किया तथा वाहनों की चेकिंग की।

उझानी पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभारी निरीक्षक के साथ भारी पुलिस बल लेकर नगर में दो पहिया वाहन व संदिग्ध लोगों को लेकर नगर के चौराहे बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया तथा लोगों को सख़्त हिदायत दी। की कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन ना करने पाए अगर कोई कानून का जन गन करता है तो उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध पंजीकृत कर सीधा जेल भेज दिया जाएगा। दौरान वहां से गुजर रहे दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन की संघन चेकिंग करने के उपरांत वाहन चालकों को हिदायत दी कि वह अपने चौपहिया वाहन में कोई ऐसी संदिग्ध चीज न रखें। जिससे वह जेल की सलाखों के पीछे जाएं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट का प्रयोग करने की हिदायत दी। पुलिस की कार्रवाई से दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
सघन चेकिंग अभियान में उप निरीक्षक वीर सिंह व आरक्षी शामिल थे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!