सहसवान सीओ चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपराधियों की धरपकड़ हेतू सीओ ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शुक्रवार को सीओ चंद्रपाल सिंह और कोतवाल संजीव शुक्ला ने नगर के मोहल्ला शहबाजपुर चौराहे पर भारी पुलिस बल के साथ अपराधियों ,असामाजिक तत्वों धरपकड़ हेतू वाहन चेकिंग की जिसमे दर्जनों छोटे बड़े वाहनों को चेक किया गया बता दें गुरुवार को विनावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलगांव फाटक के पास हाइवे पर रेडिमेड के थोक व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था ।इसी घटना को मद्दे नजर रखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है । सीओ चन्द्र्पाल सिंह ने बताया की सभी वाहनों को चेककर वाहन सवारों की गहता से तलाशी ली जा रही है । इस दोरान दर्जनों वाहनों को चेक किया गया चेकिंग दौरान बाइक सवारों में हडकंप मच गया ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

