राजस्व टीम पर हमला करने बाले, पांच आरोपी गिरफ्तार जेल भेजा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवाने के दौरान टीम पर किया था। हमला

सहसवान। छ: दिन पहले ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के दौरान प्रशासन की टीम पर हमला करने के पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बता दें कि शनिवार को एसडीएम महिपाल सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक सतीश शर्मा, लेखपाल पुष्पेंदर, सत्यपाल कौशल, अंकित पुलिस टीम के साथ गांव बडेरिया में ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने गए थे।

आरोप है। कि इसी दौरान ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया था। राजस्व और पुलिस टीम को वहां से भागना पड़ा था। इस मामले में हल्का लेखपाल मनोज यादव की ओर से पांच नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपित चंद्रभान, महिपाल, मदन पाल, भूरे और पप्पू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!