चोरों ने पुलिस को दी चुनौती। सैदपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने होटल से की लाखों रूपये की चोरी, मामला दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
बदायूँ। वजीरगंज मे देर रात बेखौफ चोरों ने पुलिस को चुनौती देते एमएफ मार्ग पर स्थित थाना बजीरगंज क्षेत्र के नगर सैदपुर में बीती रात चोरों ने एफएम मार्ग पर स्थित केजीएन मुस्लिम होटल का शटर तोड़ कर होटल की गुल्लक चोरी कर ले गये। होटल मे लगे कैमेरे का डीवीआर भी चोर ले गये। सुबह होटल खोलने पहुंचे होटल स्वामी पप्पन सलमानी को चोरी की जानकारी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है पुलिस को लिखित तहरीर देकर करवाई की मांग की है।
उन्होंने नगर पंचायत की ओर से चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की है। वहीं लोगो का कहना है। कि पुलिस गश्त के बावजूद चोर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं, लोगो ने बताया कि जिस समय चोरी की घटना हुई तो पुलिस गश्त कर रही थी। इस घटना से लोगों में खौफ पैदा हो गया है। इस घटना से एक दिन पहले बकरे गोदाम में अज्ञात चोरों ने 15 बकरे चुरा के ले गये थे। वहीं पिछले माह में एम एफ मार्ग पर खड़ी गाड़ी अज्ञात चोर चुरा ले गए। थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पहुंचे और जानकारी ली उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द से चोरी का खुलासा किया जाएगा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

