अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

बाराबंकी। शानिवार को थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शिवलाल पुत्र नन्दलाल रावत निवासी गौरभारी मजरे बड्डूपुर थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को गौरभारी मजरे बड्डूपुर से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर पर मु.अ.सं. 96/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बड्डूपुर में कई आपराधिक मामलें दर्ज है। इस मौके पर  थानाध्यक्ष शिखा सिंह, उ.नि. राधेश्याम गुप्ता, उ.नि. बलराम, हे.का. रामस्वरूप वर्मा, का. अवध कुमार, का. प्रियांशु यादव, का. चन्द्रप्रकाश यादव मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

 

Don`t copy text!