महादेवा चौकी पर आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक सांप्रदायिक सौहार्द से ईद अक्षय तृतीया तथा परशुराम जयंती मनाने की थाना प्रभारी ने की अपील
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
रामनगर, बाराबंकी। रविवार को महादेवा चौकी पर थाना प्रभारी रामनगर के द्वारा पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी त्योहारों को लेकर प्रभारी निरीक्षक के द्वारा दिशानिर्देश तथा सांप्रदायिक सौहार्द से त्यौहार मनाने की अपील की गई आने वाले आगामी त्यौहारों में एक ही दिन ईद अक्षय तृतीय तथा परशुराम जयंती पड़ रही है जिसको लेकर प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों तथा मंदिर और मस्जिद के धर्मगुरुओं को बुलाकर शासन तथा प्रशासन के द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के बारे में अवगत कराया तथा प्रभारी निरीक्षक के द्वारा यह भी बताया गया कि जिन मंदिर तथा मस्जिदों में एक से अधिक माइक बंधे है वह लोग शीघ्र ही एक माइक को छोड़कर बाकी सारे माइक आपसी सौहार्द बनाते हुए हटा दें मंदिर तथा मस्जिद से जुड़े लोगों को यह भी निर्देशित किया गया कि धर्म स्थलों पर लगे माइक की आवाज 55 डिसबिल होनी चाहिए यदि कोई इससे ऊपर या फिर तेज आवाज का लाउडस्पीकर प्रयोग करता है तो सुप्रीम कोर्ट के नियमों का उल्लंघन के सापेक्ष कार्यवाही की जाएगी प्रभारी निरीक्षक के द्वारा सभी लोगों को प्रभारी निरीक्षक के द्वारा दिया गया शिक्षा पर विशेष जोर प्रभारी निरीक्षक के द्वारा शिक्षा के प्रति अपने बच्चों को अग्रसर करने के लिए विशेष ध्यान देने की बात पुरजोर तरीके से कही गई तथा प्रभारी निरीक्षक के द्वारा यह भी कहा गया कि अगर कोई व्यक्ति असहाय या अपने बच्चों को शिक्षा देने में असमर्थ है तो वह शीघ्र ही संपर्क करें प्रभारी निरीक्षक के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही शिक्षा के प्रति जागरूकता के बारे में बताकर उसको शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी प्रभारी निरीक्षक के द्वारा धर्म गुरुओं को अवगत कराते हुए निर्देशित किया गया कि पूर्व में जहां पर नमाज पढ़ी जा रही थी नमाज वही पढ़ी जाए चाहे वह जामा मस्जिद हो या फिर ईदगाह अन्य किसी स्थान पर या फिर सड़क पर नमाज कदाचित ना अदा की जाए सभी धर्म गुरुओं के द्वारा प्रभारी निरीक्षक के द्वारा कही गई बातों को तथा प्राप्त निर्देशों को मानने का आश्वासन दिया गया तथा आगामी त्योहारों को सौहार्द से मनाने की बात कही गई इस मौके पर उप निरीक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह चौकी प्रभारी महादेवा अनिल कुमार पांडे लोधेश्वर महादेवा मंदिर के पुजारी आदित्य नाथ तिवारी ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी ग्राम प्रधान बडनपुर प्रतिनिधि कन्हैया लाल वर्मा ग्राम प्रधान मीतपुर राम सिंह रावत ग्राम प्रधान गोबराहा मोहम्मद उस्मान ग्राम प्रधान लैन अब्दुल मन्नान ग्राम प्रधान करसां धर्मेंद्र ग्राम प्रधान गरी भगवती वर्मा आदि संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

