बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन में महिला अधिवक्ता अमिता शुक्ला की अचानक हृदय गति रूक जाने से मृत्यु हो गई। जिनके निधन की खबर से अधिवक्ताओं मेें शोक लहर दौड़ गई। सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के सभागार में उपस्थित अधिवक्ताओं ने शोक सभा में अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। अधिवक्ता स्व. अमिता शुक्ला का जीवन बड़ा संघर्षमय रहा। जिनकी माँ संतोष कुमारी का 5 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उनके पति अधिवक्ता अमित शुक्ला से तलाक के बाद वह आपने वृद्ध पिता गोबिन्द मिश्रा और छोटी बहन दिव्या के साथ रहती थी। स्व. अमिता शुक्ला अपने पीछे एक पुत्री सोनम को छोड़ गई। इस शोकसभा में अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, महामंत्री रितेश कुमार मिश्र, पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, महेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, सी.पी. सिंह, ज्ञानेश शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी ओम प्रकाश यादव, प्रकाशन मंत्री योगेश तिवारी, अनुराग शुक्ला, अशोक द्विवेदी, पवन मिश्र, हृदय नरायन अवस्थी सहित सैकड़ो संख्या मे अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

