समर्थकों संग पैदल देवा शरीफ पहुंचे सदर विधायक धर्मराज यादव

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। सूफी संतों ने हमेशा प्रेम और अमन की शिक्षा दी है। सदियों से इनकी दरगाह इंसानी मोहब्बत और आपसी भाईचारे का संदेश देती आई है। उक्त बात हर बार की तरह इस बार भी शहर के श्रीराम कॉलोनी स्थित सदर विधानसभा के मुख्य कार्यालय से देवा स्थित हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर पदयात्रा कर चादरपोशी करने पहुंचे सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश ने कही। सदर विधानसभा लगातार तीसरी बार निर्वाचित विधायक धर्मराज ने कहा कि आज जो लोग देश को मजहब और जाति के नाम पर समाज को बाटना चाहते है, उन्हे देश की गंगा जमुनी तहजीब बर्दास्त नही है इसीलिए ये लोग कही न कही कट्टरता के नाम पर समाज को गुमराह कर रहे है। विधायक धर्मराज ने कहा कि राजनीति मेरा सुख भोगने का साधन नही बल्कि क्षेत्र की जनता का सेवा करने का माध्यम है। जिसके लिए मैं हमेशा से तत्पर रहता आया हूं और आगे भी निरंतर तत्पर रहूंगा। पदयात्रा के दौरान चेयरमैन शाहबे आलम वारसी, मो इनाम, संतोष जयसवाल, दीपक गुप्ता, रईस आलम, हफीज सलमानी, सरोज मौर्या, गुलशन यादव, अनुज यादव, राजेंद्र यादव, रमेश यादव, बाल गोबिंद यादव, कामता यादव, नन्हेलाल यादव, चंद्रशेखर यादव, आजाद यादव, राम कृपाल यादव, मो शिबली, मो वैस, रिज्जू सभासद, सलमान सभासद ने विधायक धर्मराज सिंह यादव को फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, हुमायु नईम खान, मो सबाह, राम चंदर यादव, फराज उद्दीन किदवई, प्रीतम सिंह वर्मा, गौतम रावत, मो आसिफ सभासद, ताज बाबा राइन सभासद, वीरेंद्र प्रधान, हफीज सलमानी, आदि लोग मौजूद रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!