देवा, बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना देवा पुलिस टीम ने अभियुक्त सूरज सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी कचेहरान ठाकुर द्वारा कस्बा व थाना देवा बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुई। उक्त सम्बन्ध में थाना देवा पर मु.अ.सं. 222/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष अजय सिंह , उ.नि. अनिल कुमार , हे.का. विनय सिंह, का. गजेन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

