राज ठाकरे को अयोध्या आने से रोकेंगे भाकियू: आशु चौधरी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी के नेतृत्व में 5 जून को अयोध्या चलो का आवाहन किया गया। आपको बताते चलें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज साहेब ठाकरे ने 5 जून को अयोध्या आने का ऐलान किया। यह जानकारी कैसरगंज के सांसद भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को मिली। तो सांसद जी ने कहा की 2008 से अब तक उत्तर भारतीयों को लगातार अपमानित करने का काम किया है। उत्तर भारतीय राम के वंशज हैं। उत्तर भारतीयों का अपमान यानी राम का अपमान। जब तक समस्त उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांगेंगे तबतक राज ठाकरे को अयोध्या में किसी भी कीमत में घुसने नहीं देंगे। इसी आंदोलन का समर्थन भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ सांसद के पैतृक निवास ग्राम बिसनोहर पुर में पहुंच कर सांसद के सुपुत्र ठाकुर करन भूषण को अपना संपूर्ण समर्थन दिया। इस मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि 5 जून को ज्यादा से ज्यादा संख्या में हम अपने किसान भाइयों को लेकर अयोध्या पहुंचेंगे। और कहा की जब तक उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांगेंगे तब तक राज ठाकरे को किसी भी हाल में घुसने नहीं देंगे। इस मौके पर सांसद के सुपुत्र करन भूषण सिंह, प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी, मंडल अध्यक्ष अयोध्या रवि वर्मा, रोहित त्रिवेदी, शिवा पाठक, शरद शर्मा, दद्दन सिंह, अजीत सिंह बबलू, सूरज रस्तोगी, वीरू सिंह, अभय राज सिंह, रवि सिंह, अन्य सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता वाह किसान साथी उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

