आसिफ अंसारी का लंबी बीमारी के बाद देहांत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी से प्रकाशित होने वाले सप्ताहिक अखबार सदा-ए-बिस्मिल के एडीटर और मशहूर शायर ज़की तारिक़ बाराबंकवी को ज़बरदस्त सदमा पहुंचा आज सुबह साढ़े नो बजे छोटे भाई मो•आसिफ अंसारी का बनारस के कैंसर अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया है। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। जिनको पहले इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया और फिर वहां से वापसी के बाद पिछले दो हफ्तों से बनारस के महामना मदनमोहन मालवीय कैंसर अस्पताल में इलाज चल रहा था। किसी को क्या पता था कि मो•आसिफ अंसारी अपनी ज़िंदगी के दिन पूरे कर चुके हैं। और आज सुबह सवेरे एक गमज़दह करने वाली खबर आती है कि आसिफ का इंतिक़ाल हो गया है। अल्लाह तआला उनकी मग़फिरत फरमाए और उनके पसमांदगान को सब्र-ए- जमील अता करे आसिफ की तीन छोटी छोटी बच्चियां हैं। ज़िन्हे अभी तक यह नहीं मालूम है कि उनके अब्बू इस दुनिया से जा‌ चुके‌ हैं।
उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा इशा की नमाज़ के बाद सआदतगंज के मदनी मदरसा के‌ ग्राउंड में ‌और मिट्टी तकिया कबरुस्तान में होगी इस मौके पर पत्रकार परिवार के सदस्यों ने 2 मिनट का मौन लगता स्वर्गीय आसिफ अंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित की जावेद शाकिब संपादक,ब्यूरो सगीर अमानुल्लाह,मो अशरफ ब्यूरो,बलवंत सिंह ब्यूरो,इमामुदीन अंसारी जेदपुर संवाददाता,विशाल गुप्ता ब्यूरो, सैयद खालिद ब्यूरो,रामा नंद गुप्ता ब्यूरो, आशीष सिंह ब्यूरो,मो आफताब ब्यूरो, मोहम्मद मुईद फतेहपुर संवाददाता, आदि लोग शामिल हुए

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!