…कैंसर में सुधार के लिए स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में प्रोगेसिक फाउंडेशन एव स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को सरवाइकल कैंसर में सुधार के लिए स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें आयी 30 महिलाओं में 25 महिलाओं की जांच की गयीं। जिसमे सभी महिलाएं सुरक्षित पायी गयी।

कैम्प का शुभारंभ करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजीव कुमार ने कहा कि किसी भी बीमारी को प्रारंभिक अवस्था में ही चिकित्सा करने पर बीमारी अपने जटिल अवस्था तक नहीं पहुंचने पाती है। इसके साथ ही गर्भिणी परिचर्या, सूतिका परिचर्या, रजस्वला परिचर्या, ऋतुमती परिचर्या के लिए बताए नियमों का पालन कर सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से बचाव संभव है। नोडल अधिकारी डॉ0 अनुप्रिया थडानी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि संयमित जीवन चर्या एवं आहार के द्वारा गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचा जा सकता है। गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जो भारतवर्ष में महिलाओं की अकाल मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि भोजन में फलों एवं सब्जी का अधिक उपयोग विटामिन ए,डी,सी का भरपूर मात्रा में प्रयोग सब्जियों के माध्यम से किया जाए। योनि का नियमित परीक्षण एवं 9 से 15 वर्ष के मध्य कन्याओं का एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में सहायक है।

संस्था की जिला समन्वयक डॉ0 कंचन यादव ने कहा कि दुनिया भर में हर मिनट एक महिला को सर्वाइकल कैंसर हो रहा है। इसमें एक तिहाई मामले सिर्फ भारत और चीन से हैं। इस रोग को पूर्णतया रोका जा सकता है यदि शादी उचित उम्र में हो,यौन शुचिता का पालन हो, परिवार नियोजन एवं यौन रोगों का समय पर उचित इलाज और समय-समय पर गर्भाशय के मुंह की जांच के द्वारा न सिर्फ सर्विक्स के कैंसर को रोका जा सकता है। बल्कि रोग का समय पर पता चलने एवं निदान से अनेक महिलाओं की जान बचाई जा सकती है। कार्यक्रम प्रबन्धक विश्वजीत सरकार ने कार्यक्रम की सफलता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामजी वर्मा के सहयोग की सराहना करते हुए बताया कि जिले के निंदुरा, फतेहपुर, बंकी, देवा एव मसौली ब्लाक में संस्था द्वारा कार्यक्रम किये जा रहे है। ग्राम पंचायत नेवला करसण्डा की 30 महिलाओं में से 25 महिलाओं की जांच की गयीं जिसमे सरवाइकल कैंसर के लक्षण तो नही पाये गये परन्तु 12 महिलाओं के लिकोरिया के लक्षण पाये गये। इस मौके पर ब्लाक समन्वयक जगदीश प्रसाद, सर्वेश कुमार, रजनीश यादव, स्टाफ नर्स दिव्या श्रीवास्तव, आकांक्षा वर्मा, वार्ड आया मंजू, संगीता आदि लोग मौजूद रही।

Don`t copy text!