एक बार फिर जच्चा बच्चा की जीवनरक्षा करने में सफल रही एम्बुलेंस।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। जीवनदायिनी एम्बुलेंस सेवा शुक्रवार को एक बार फिर जच्चा बच्चा की जीवनरक्षा करने में सफल रही। थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर की एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। महिला को अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस में ही किलकारियां गुज उठी। जच्चा बच्चा को पीएचसी दादरा में भर्ती कराया गया है जो दोनों स्वस्थ है।

बुधवार को मिर्जापुर निवासी महिला के पति रिजवान ने 102 पर कॉल किया। कॉल की सूचना मिलते ही पीएचसी दादरा की एम्बुलेंस के पायलट और ईएमटी 09 मिनट में उसके घर पहुंचकर प्रसव से कराह रही महिला को दादरा अस्पताल लेकर चल दिये। रास्ते मे ही महिला का प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के बाद ईएमटी ने रास्ते मे एम्बुलेंस को रोककर महिला का सुरक्षित तरीके से प्रसव कराया और एम्बुलेंस में नन्ही परी की किलकारियां गूंज उठी।जांच करने पर पता चला कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है जिन्हें दादरा पीएचसी मे भर्ती कराया गया है।  ईएमटी अश्वनी कुमार एव एम्बुलेंस पायलट पुत्तन ने बताया कि अस्पताल में मौजूद बीएचडब्लू संगीता राय के सुपुर्द कर दिया गया बच्ची व उसकी माँ सुरक्षित है।एंबुलेंस जिला प्रभारी प्रणय रंजन को दी गई तो उन्होंने भी प्रसंशा की और परिवार वालो ने एंबुलेंस स्टाफ और इस संस्था को भी बहुत बहुत बधाई दिया

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!