बाराबंकी थाना मसौली, रामनगर व स्वाट टीम ने अपमिश्रित शराब बनाने वाले 13 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, मौके से 501 पौवा, 05 गैलन में 250 लीटर अमिश्रित शराब, 2800 अदद रैपर, 3050 अदद बारकोड, 1841 खाली शीशी, 2000 ढक्कन, 04 खाली गैलन व 05 किग्रा यूरिया बरामद।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध शराब बनाने वाले एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में स्वाट टीम, थाना मसौली व रामनगर की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 29.01.2020 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम शहाबपुर से अमिश्रित देशी शराब बनाते हुए 13 अभियुक्तगण 1- सन्तोष पाल पुत्र बच्चूलाल पाला निवासी शहाबपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी, 2- मोतीलाल पुत्र सहदेव निवासी डफरापुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी, 3-सतीश जायसवाल पुत्र राम सजीवन जायसवाल निवासी गोतौना थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी, 4- अनिल जायसवाल पुत्र राम सजीवन जायसवाल निवासी गोतौना थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी, 5- प्रदीप जायसवाल पुत्र स्व0 राम कुमार जायसवाल निवासी पूरे मितई कस्बा व थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी, 6- नवीन जायसवाल पुत्र स्व0 राम कुमार जायसवाल निवासी पूरे मितई कस्बा व थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी, 7- सुमित वर्मा पुत्र राजेन्द्र वर्मा निवासी पिपरहा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी, 8-रमाकान्त तिवारी उर्फ रामजी पुत्र शिवशंकर तिवारी निवासी पूरे रूद्र मिश्रान चौबीसी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी, 9- यासीन पुत्र बदरूद्दीन निवासी इचौलिया नई बस्ती थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी, 10- रेवती रमण मिश्रा पुत्र रोहणी प्रसाद मिश्रा निवासी राम भगेसर थाना कोरांव जनपद प्रयागराज, 11- सुनील यादव पुत्र गौरीशंकर निवासी बदनपुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी, 12- श्रीमती कान्ती देवी पत्नी राजेन्द्र वर्मा निवासी पिपरहा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी, 13- राजेन्द्र वर्मा पुत्र अमर सिंह निवासी पिपरहा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को समय 02.50 बजे गिरफ्तार किया गया। मौके से अभियुक्तगण द्वारा अमिश्रित शराब बनाने हेतु प्रयोग लायी जा रही 05 गैलन में 250 लीटर अमिश्रित शराब, 06 गत्ते व 02 बोरी में 501 पौवा अमिश्रित निर्मित शराब, 2800 अदद रैपर, 3050 अदद बार कोड, 1871 खाली शीशी, 2000 हजार ढक्कन, 04 अदद खाली गैलन, 05 किग्रा यूरिया बरामद किया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मसौली पर मु0अ0सं0-30/2020 धारा 419/420/467/468/471/272 भादवि व 60ए आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1- सन्तोष पाल पुत्र बच्चूलाल पाला निवासी शहाबपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
2- मोतीलाल पुत्र सहदेव निवासी डफरापुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
3- सतीश जायसवाल पुत्र राम सजीवन जायसवाल निवासी गोतौना थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
4- अनिल जायसवाल पुत्र राम सजीवन जायसवाल निवासी गोतौना थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
5- प्रदीप जायसवाल पुत्र स्व0 राम कुमार जायसवाल निवासी पूरे मितई कस्बा व थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
6- नवीन जायसवाल पुत्र स्व0 राम कुमार जायसवाल निवासी पूरे मितई कस्बा व थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
7- सुमित वर्मा पुत्र राजेन्द्र वर्मा निवासी पिपरहा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
8- रमाकान्त तिवारी उर्फ रामजी पुत्र शिवशंकर तिवारी निवासी पूरे रूद्र मिश्रान चौबीसी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
9- यासीन पुत्र बदरूद्दीन निवासी इचौलिया नई बस्ती थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी।
10- रेवती रमण मिश्रा पुत्र रोहणी प्रसाद मिश्रा निवासी राम भगेसर थाना कोरांव जनपद प्रयागराज।
11- सुनील यादव पुत्र गौरीशंकर निवासी बदनपुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
12- श्रीमती कान्ती देवी पत्नी राजेन्द्र वर्मा निवासी पिपरहा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
13- राजेन्द्र वर्मा पुत्र अमर सिंह निवासी पिपरहा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
बरामदगी –
01- 05 गैलन में 250 लीटर अमिश्रित शराब।
02- 06 गत्ते व 02 बोरी में 501 पौवा अमिश्रित निर्मित शराब।
03- 2800 अदद रैपर।
04- 3050 अदद बार कोड।
05- 1871 खाली शीशी ।
06- 2000 हजार ढक्कन।
07- 04 अदद खाली गैलन।
08- 05 किग्रा यूरिया।
09- पिकप गाड़ी नं0-यूपी 41 एटी 4212।
विशेष –
अभियुक्तगण नवीन जायसवाल, सतीश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अनिल जायसवाल द्वारा मिथाइल एल्कोहल अभियुक्त यासीन से मंगा कर सन्तोष कुमार पाल के मकान में रखकर अमिश्रित शराब बनाने का कार्य किया जा रहा था। वहीं पर इन लोगों के द्वारा ही सुमित, मोतीलाल व सन्तोष पाल के द्वारा नकली रैपर व बारकोड शीशियों/बोतलों पर चिपका कर उसमें अमिश्रित शराब भर कर सरकारी देशी ठेके सतरिख व उधवापुर, सैदनपुर आदि दुकानों पर सेल्स मैन/ मैनेजर की मिली भगत से अवैध रूप से बेचने का कार्य किया जा रहा था। उपरोक्त अभियुक्तों का एक अवैध शराब के कारोबार का संगठित गिरोह है, जिसका सरगना नवीन जायसवाल व सतीश जायसवाल है। इसमें रमाकान्त तिवारी उर्फ राम जी द्वारा खाली शीशियां/बोतलों की व्यवस्था करायी जाती थी तथा भागे हुए अभियुक्त रिषभ द्वारा नकली रैपर व बार कोड की व्यवस्था करायी जाती थी। राजेन्द्र वर्मा व उनकी पत्नी द्वारा अपने घर से अमिश्रित शराब ठेकों पर नवीन, अनिल, सतीश, प्रदीप के माध्यम से सप्लाई किया जाता था। जिसमें सरकारी ठेके के मैनेजर/सेल्समैन सुनील यादव व कुश प्रताप सिंह और रेवती रमण मिश्रा द्वारा अपने दुकान पर रखकर बेच दिया जाता था। फरार अभियुक्त शमशाद द्वारा मिथाइल एल्कोहल सतीश के पिकप गाड़ी नं0-यूपी 41 एटी 4212 द्वारा याशीन से लाकर गोदाम तक पंहुचाया जाता था।
पुलिस टीम:-
1. श्री अमरेश सिंह बघेल प्रभारी निरीक्षक स्वाट/सर्विलांस, थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
2. श्री राघवेन्द्र प्रताप रावत प्रभारी निरीक्षक मसौली जनपद बाराबंकी।
3. श्री कृष्ण कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक रामनगर जनपद बाराबंकी।
4. व0उ0नि0 श्री रणजीत सिंह थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
5. उ0नि0 श्री पण्डित त्रिपाठी, उ0नि0 श्री राजकुमार थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
6. उ0नि0श्री हरिश्चन्द्र यादव, श्री सन्दीप दूबे स्वाट टीम जनपद बाराबंकी।
7. हे0का0 राम दुलारे, हे0का0 शिव मूर्ति, हे0का0 विक्रमाजीत, हे0का0 सन्तोष सिंह थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
8. हे0का0 मनीष दूबे,हे0का0 इदरीश,का0 मनीष यादव,का0 आदिल ,का0 जुनैद,का0 प्रवीण शुक्ला स्वाट टीम जनपद बाराबंकी।
9. का0सौरभ सिंह, का0 नरेन्द्र कुमार यादव, म0का0 रंजना सिंह थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
10. का0 सौरभ, का0 अखिलेश , का0 राहुल मौर्या थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
11. आ0चा0 वृजेश यादव स्वाट टीम जनपद बाराबंकी।

