उ. प्र. फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन इलेवन ने दैनिक जागरण इलेवन को 3 विकेट से हराया

करण कुमार शर्मा जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ

फोटो जर्नालिस्ट के अजय शर्मा को मैन आफ दा मैच चुना गया

 लखनऊ, 29 जनवरी 2020,  प्रे.सा. ब्यूरो |  मीडिया क्रिकेट की सबसे पुरानी क्रिकेट प्रतियोगिता में शुमार कबीर शाह मीडिया कप क्रिकेट में बुधवार को खेले गये लीग मुकाबलों में चौक स्टेडियम में डीडी एआईआर एकादश ने रोमांचक मैच में संयुक्त मीडिया एकादश को 19 रनों से व केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गये दूसरे लीग मैच में यूपी फोटो जर्नालिस्ट एकादश ने दैनिक जागरण को तीन विकेट से शिकस्त दी।
चौक स्टेडियम पर खेले गये पहले लीग मैच में संयुक्त मीडिया एकादश ने टॉस जीत कर डीडी एआईआर की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। डीडी की टीम के वरिष्ठ सदस्य भोलेराम ने एक बार फिर से अपने पुराने हांथ दिखाये और 41 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेले टीम को मजबूत शुरुआत दी
भोलेराम के साथ पारी की शुरुआत करने आये मैन आफ दा मैच सुधीर अवस्थी ने 6 चौकों की मदद से 36 गेंदों पर 36 रनों की उपयोगी पारी खेली। डीडी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 144 रनों का स्कोर बनाया।
संयुक्त मीडिया एकादश के लिए विक्रम ने 29 रन देकर तीन व राम बहादुर ने 19 रन देकर दो विकेट लिये। जवाब में संयुक्त मीडिया एकादश की टीम एस एम अरशद 21, दिनेश वर्मा 28 व अमित कुमार 15 की पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकट खोकर 125 रन ही बना सकी।
19 रनों से मैच में जीत दर्ज करने वाली डीडी एआईआर की टीम के सुधीर अवस्थी को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन आफ दा मैच चुना गया।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर खेले गये टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में यूपी फोटो जर्नालिस्ट एकादश ने टॉस जीत कर दैनिक जागरण की टीम को पहले बल्लेबाजी करने को कहा।

पहले खेलने उतरी दैनिक जागरण की टीम के लिए शुरुआत ही अच्छी नही रही उसके कप्तान धर्मेंद्र पाण्डेय 10 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट को गये इसके बाद देश दीपक 18, प्रहलाद 10 को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज दहाई संख्या तक पार नही कर सका और जागरण निर्धारित 20 ओवरों में चार विकट खोकर 108 रनों का ही स्कोर बना सकी।
फोटो जर्नालिस्ट के कमलेश व उमेश ने क्रमश: एक एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फोटो जर्नालिस्ट की टीम ने अजय शर्मा 31, अजय कुमार 21 व अमित सिंह 13 की पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट शेष रहते ही जीत के लिए आवश्यक रन बना लिए।

करण कुमार शर्मा जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ

Don`t copy text!