गोवंश को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौंत के घाट। सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने, पुलिस घटना से खुद को बता रही अंजान।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। गोवंश को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। उसका शव बाइक से जुड़े ठेले में रखकर ये लोग खेतिहर इलाके में फेंक आए। गोवंश की हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस पूरे मामले से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। उसका कहना है कि जांच के बाद इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बिल्सी तहसील के कस्बा उघैती का बताया जा रहा है। इसमें एक गोवंश को महिला लाठियों से पीट रही है। गोवंश भागना चाह रहा है लेकिन एक युवक उसे हर तरफ से घेर रहा है। जबकि महिला लगातार उस पर लाठियां मार रही है। वीडियो में उस गोवंश की मौत होने पर शव को बाइक में जुड़े ठेले पर कई युवक मिलकर लाद रहे हैं। जबकि बाद में उसे खेतिहर इलाके में लाकर फेंक दिया गया। वीडियो बनाने वाला उस स्थान पर भी पहुंचा और गोवंश के शव की वीडियो बनाई। यह घटनाक्रम कब का है, इसके बारे में पुलिस को भी नहीं पता। वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाला शख्स कौन है, यह भी कोई नहीं बता पा रहा।  एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि फिलहाल मामला संज्ञान में नहीं है। उघैती थानेदार को पूरी स्थिति पता करने को कहा है। जो भी लोग चिह्नित होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!