भूमि के नाम पर धोखाधड़ी करके 10,00000 रुपये लेने का भू-माफिया के विरुद्ध थाना कोतवाली में हुआ अपराध पंजीकृत।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

भू-माफिया तथा उसके गिरोह के विरुद्ध थाना कोतवाली में पहले भी हो चुके हैं अपराध पंजीकृत।
अपराध पंजीकृत होते ही भूमाफिया में मचा हड़कंप।

सहसवान। थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र में एक लंबे समय से भूमाफिया गर्दी कर रहा एक भूमाफिया के विरुद्ध थाना कोतवाली में 1 वर्ष पूर्व भूमि बैनामा कराए जाने के नाम पर 10 लाख रुपये की रकम हड़पने तथा रुपए मांगे जाने पर गाली-गलौज एवं जान से मार देने की धमकी देने की नामजद रिपोर्ट थाना कोतवाली सहसवान में दर्ज कराई गई है चर्चित भू-माफिया के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज होने से भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पूर्व भी भू-माफिया गिरोह के विरुद्ध लोगों को भूमि के नाम पर धोखाधड़ी करके कई नामजद रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज हो चुकी हैं जिनके मामले न्यायालय में लंबित है।

थाना कोतवाली क्षेत्र के नगर के मोहल्ला दहलीज निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र हबीब ने थाना कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैरपुर खैराती निवासी बहारें आलम पुत्र जहीर उद्दीन जो एक लंबे समय से अच्छी भूमि दिखाकर लोगों को घटिया किस्म की भूमि या दूसरे लोगों की भूमि के फर्जी अभिलेख तैयार करके बैनामा कराकर लाखों रुपये की रकम वसूलता है। इसी भूमाफिया ने 1 वर्ष पूर्व मुझसे भी 10,00000 रुपये भूमि बैनामा कराए जाने के नाम पर ले लिए थे रुपए लेने के उपरांत मैंने कई बार बहारे आलम से कहा कि वह या तो भूमि का बैनामा करा दे या मेरे पैसे वापस कर दे परंतु न तो वह पैसे वापस कर रहा था। नहीं वह भूमि का बैनामा करा रहा था। जिस भूमि का वह बैनामा करा रहा था। वह भूमि फर्जी रूप से किसी अन्य के नाम दर्ज थी। जिसके फर्जी अभिलेख तैयार करा लिए थे पैसे मांगे जाने पर उपरोक्त बहारे आलम गाली गलौज करता तथा जान से मारने की धमकी देता था मोहम्मद हनीफ ने थाना कोतवाली में बहारें आलम पुत्र जहीर उद्दीन के विरुद्ध थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए अपराध संख्या 244 धारा 406,504 में भूमि दिलवाने के नाम पर 10,00000 रुपये धोखाधड़ी करके लेने का आरोप पंजीकृत कराया है।
बताया जाता है। कि बाहरे आलम एक लंबे समय से दर्जनों भू-माफियाओं के साथ माफियागर्दी का कार्य कर रहा है। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली में कई गुर्गों के साथ भूमि के नाम पर लाखों रुपये लोगों से जबरन हड़पने तथा तथा अच्छी भूमि के नाम पर गलत भूमि के बैनामे दर्ज कराए जाने की नामजद रिपोर्ट दर्द है। जिसके मामले न्यायालय में लंबित चल रहे हैं। थाना कोतवाली में एक लंबे समय के बाद भू-माफिया के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज होने से भू-माफिया गिरोह के सदस्यों में हड़कंप मचा हुआ है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!