गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी किया स्नान। कछला समेत अटैना गंगाघाटों पर जुटी भारी भीड़, पुलिस व गोताखोर भी तैनात

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

कछला। गंगा दशहरा के पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी गंगा में स्नान कर पुण्यलाभ कमाया। श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। हाइवे पर जाम न लगने, इसके लिए भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है। छह थानों की पुलिस समेत गोताखोर भी गंगाघाटों पर सक्रिय हैं। ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाए।
मान्यताओं के मुताबिक आज के दिन गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। ऐसे में इस पर्व पर गंगास्नान का विशेष महत्व माना गया है। कछला घाट पर बुधवार रात से ही श्रद्धालु जुटने लगे। दिन निकलते ही लोगों ने गंगा में स्नान किया। जबकि बाद में मां गंगा की पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगीं। कछला गंगाघाट पर तकरीबन एक लाख श्रद्धालु अभी तक स्नान कर चुके हैं। जबकि श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। लोगों ने स्नान के बाद गंगाघाट पर मौजूद गोवंशों को चारा भी खिलाया। साथ ही दान-पुण्य भी किया। तमाम लोग स्टीमर व नावों पर सवार होकर गंगा की बीच धार तक पहुंचे और आनंद लिया। पर्व पर जिलेभर में शर्बत वितरण भी जारी है। सुबह से ही शहर में तमाम स्थानों पर वितरण की तैयारी हो चुकी है। व्यापारियों समेत समाजसेवियों और धर्मप्रेमियों ने अपनी सामर्थ्य के मुताबिक शर्बत बांटने की तैयारी पूरी कर ली है। कई स्थानों पर वितरण शुरू भी हो चुका है, जो शाम तक जारी रहेगा।
कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने का अनुमान पहले से ही था। ऐसे में दिन निकलते ही अफसर भी सक्रिय हो गए।
एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने कछला पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस बल को लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया। साथ ही लोगों से भी अपील की कि वो गहरे पानी की ओर न जाएं और खुद को सुरक्षित रखते हुए गंगास्नान करें।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!