जनसुविधाओं से विलीन है बछरावां सीएचसी, मंत्री व अधिकारी कर रहे हैं आए दिन निरीक्षण
धर्मेंद्र कुमार तिवारी संवाददाता तहसील महाराजगंज रायबरेली 8318241730
बछरावां रायबरेली। स्थानीय कस्बा स्थित सीएचसी एक ऐसा स्थान है जहां जिला अस्पताल के बाद सर्वाधिक मरीजों का आगमन होता है। इसमें भी दोराय नहीं है कि अस्पताल में तैनात चिकित्सक मरीजों को देखने में कोई कोताही बरतते हैं। अगर बात करें महिला डिपार्टमेंट की तो वह लूट का बाजार हमेशा गर्म रहता है। इस प्रसूत गृह के अंदर खुलेआम लेनदेन चला करता है। यहां तैनात महिला चिकित्सक अपने आप को प्रभावशाली दिखाने के लिये कोई खुद को विधायक का, कोई सांसद का या कोई डायरेक्टर का रिश्तेदार बताती हैं। ओपीडी के अंदर भले ही चिकित्सकों द्वारा पूरी तन्मयता से मरीज देखे जा रहे हैं। परंतु सीएचसी परिसर में जनअसुविधाओं का पूरी तरह बोलबाला है। मरीजों के बैठने वाले स्थानों पर पंखे नहीं है। अस्पताल का फ्रीजर काफी दिनों से खराब पड़ा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री द्वारा जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया था। तब कुछ लोगों द्वारा इन सुविधाओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया गया था। उस वक्त मंत्री जी ने भी इसे पूरा कराने का आश्वासन दिया था। निरीक्षण के क्रम में 9 जून को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा भी निरीक्षण किया गया परंतु जनअसुविधाओं की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। क्षेत्रीय जनता की मांग है कि, अस्पताल के अंदर आम जनमानस को मिलने वाली सुविधाएं प्रदान की जाएं।
डिप्टी सीएम पहुंचे रायबरेली, चुरूवा हनुमान मंदिर पर टेका माथा
बछरावां रायबरेली। जनपद में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को लगभग 3:30 बजे सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा चुरूवा हनुमान मंदिर पहुँचे। उन्होंने हनुमान जी के आगे मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बृहस्पतिवार लगभग 3:30 बजे बछरावां के सिंहद्वार स्थित चुरूवा मंदिर पहुंचे। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल के नेतृत्व में पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद वह मंदिर परिसर की ओर बढ़े। जहां उन्होंने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है। प्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र सार्थक होता साफ दिखाई दे रहा है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी रामकिशोर, पूर्व ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला, सुनील सागर, सतीश तिवारी, चंद्रमणि त्रिपाठी, सचिन सोनी, शुभम जायसवाल, संदीप शुक्ला, हरिओम चतुर्वेदी, राम सिंह, राजकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धर्मेंद्र कुमार तिवारी संवाददाता तहसील महाराजगंज रायबरेली 8318241730

