स्कॉर्पियो कार में बंद होने से दो बच्चों की मौत। आशंका दम घुटने से हुई मौत
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स)- सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खेरू में सोमवार देर रात एक कार में दो बच्चों के शव मिले। दोनों बच्चे गाड़ी में बंद हो गए थे। आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी में दम घुटने से उनकी मौत हुई है। देर शाम से गायब बच्चों की तलाश करते हुए गाड़ी देखने पर मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने दोनों शवो अपने कब्जे ले लिया परिवार बालों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार पुलिस ने दोनों शवो का पंचनामा भरकर परिवार को सौंपा।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खेरू निवासी खालिद और राशिद आपस में साले बहनोई हैं। दोनों के बच्चे स्वालिन और अयान देर शाम घर के बाहर ही खेल रहे थे। शाम को किसी समय दोनों अचानक गायब हो गए। काफी देर तक बच्चों के न दिखने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू मगर कुछ पता नही लग पाया।

बच्चों के गायब होने की सूचना पर पहुँची पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे नहीं मिले। इसी बीच पुलिस को घर के बाहर एक गाड़ी खड़ी दिखाई दी। जिसमे तिरपाल डला हुआ था। गाड़ी ढकी होने चलते उस पर किसी का शक नहीं गया। लेकिन जब गाड़ी खोली गई तो दोनों बच्चे उसी में अचेतावस्था में पड़े मिले। बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स)- सहसवान- बदायूं 9719216984

