22 वर्षीय युवक ने अप्राकृतिक कुकर्म किया,युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। बाबा के साथ आम की बाग़ गये एक 6 वर्षीय अबोध बालक के साथ 22 वर्षीय युवक ने अप्राकृतिक कुकर्म किया। घर पहुँचे बालक की हालात देखकर पीड़ित बालक की माँ ने मसौली थाने में तहरीर देकर कुकर्मी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बालक को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया है।
मामला थाना क्षेत्र के आईटीआई कालेज के पास का है नेवला करसण्डा निवासी एक 6 वर्षीय अबोध बालक मंगलवार को अपने बाबा के साथ आईटीआई कालेज के निकट आम की बाग गया हुआ था इसी दौरान करसण्डा निवासी 22 वर्षीय बावरा पुत्र मैनुद्दीन उधर से गुजरा और बाग में बच्चे को देखकर कहा कि तुम्हारे पिता जी आईटीआई कालेज में चलो बुलाया है। लड़का बावरा के साथ आईटीआई कालेज के लिए जा रहा था कि रास्ते मे झाड़ियों के बीच खींचकर उक्त युवक ने बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुराचार किया। बुरी तरह घायल हुआ बच्चा घर पहुंच कर अपनी माँ से अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। दर्द से कराह रहे बच्चे को लेकर पहुँची पीड़ित की माँ ने नामजद तहरीर देते हुए बालक के साथ हुई घटना की जानकारी दी। मसौली पुलिस ने अभियुक्त बावरा पुत्र मैनुद्दीन के विरुद्ध धारा 377 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बालक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया है। तथा पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!