बिसौली में तीन घरों को चोंरो ने बनाया अपना निशाना। लाखों रूपये का सामान चोरी कर हुए फरार्। गर्मी के चलते छत पर सो रहा था पूरा परिवार।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बिसौली। कस्बा आसफपुर में बीती रात तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। भीषण गर्मी के चलते परिवार छत पर सो रहा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों से वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों ने फैजगंज बेहटा थाने में मामले की शिकायत की है।
चोरों ने सबसे पहले अरमान के घर को निशाना बनाया। यहां दीवार फांदकर चोर घर में दाखिल हुए। चोरों ने अरमान के घर से सात हजार रूपये की नकदी और संदूक में रखे जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद वे पड़ोसी इरफान के घर में दाखिल हुए। यहां से चोर पच्चीस हजार की नकदी और जेवरात ले गए। चोरों ने जगदीश सिंह पुत्र शिवचरण के घर को भी निशाना बनाया। यहां से चोर मेंथा का 35 किलो तेल और अस्सी हजार रूपये की नकदी ले गए। सुबह जब घरवाले उठे तो दरवाजा खुला देखकर उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका माना किया है। पीड़ित इरफान ने बताया कि घर में समर्सिबल लगवाने क लिए उसने 70 हजार की रकम रखी थी। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता है। इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ है। थाना अध्यक्ष फैजगंज बेहटा चरण सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!