मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं का सशक्तिकरण।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। जिलाधिकारी दीपा रंजन के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के मार्ग दर्शन में जनपद बदायूँ में मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग की कार्ययोजना के अनुसार महिलाओ एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा, स्वास्थ, शिक्षा आदि के जागरुकता हेतु जनपद के विकास भवन, कलेक्ट्रेट, विद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सालयों, वस स्टेशनों, तहसील मुख्यालयों, विकास खण्ड मुख्यालयों, नगर पंचायत मुख्यालयों आदि भीड-भाड वाले स्थानों पर कैम्प, गोष्ठीयों का आयोजन कर विभाग की सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार विभागीय कर्मचारियों/अधिकारियों आदि के द्वारा किया जाना है, जिसके क्रम में गुरुवार को विकासखंड- सलारपुर में स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आंगनवाडी कार्यकत्री/सहायिका, बालिकाओ आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत छवि वैश्य ,जिला समन्वयक, महिला शक्ति केन्द्र द्वारा महिला कल्याण विभाग, उ0प्र0 सरकार द्धारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। रुचि पटेल, जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र के द्वारा बालिकाओ एवं महिलाओं हेतु कानूनी सहायता प्राप्त होने के माध्यम एवं महिलाओ/बालिकाओं से सम्बन्धित आदि प्रकार की समस्याओं का त्वारित निराकरण के उपाय के बारे में विस्तृत रुप से बताया गया। ऋचा गुप्ता महिला कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र द्धारा महिलाओं को सशक्तिकरण हेतु जागरूक कर सरकार द्धारा चलाई जा रही महिलाओं हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत रुप से बताते हुये महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु आपातकालीन हेल्प लाइन नम्बरो की भी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम मे सृष्टि पटेल, कम्प्यूटर आपरेटर, एनआरएलएम, आगनवाडी कार्यकत्री, सहायिका, स्वयं सहायता समूह एवं ग्राम पंचायत की महिलाये व बालिकाये सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!