ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की मजबूती के लिए विकास अधिकारी को आपरेटिव शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत ज्योरी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की मजबूती के लिए ग्राम संगठन गठन सहायक विकास अधिकारी को आपरेटिव शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
समूह सदस्यों को सम्बोधित करते हुए एडीओ कोआपरेटिव शैलेंद्र कुमार कहा कि ग्राम संगठन से स्वयं सहायता समूहों को मजबूती मिलेगी। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को और मजबूत करना है, जिसमें समूहों का मनोबल बढ़ेगा व कार्य करने की क्षमता का विकास और महिला सशक्तीकरण तथा गरीबी उन्मूलन में सहयोग मिलेगा उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी अधिकार के लिए जबतक एकजुट नहीं होती जबतक उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। युवा कल्याण विभाग के बीईओ विकास तिवारी

ने महिला सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ग्राम संगठन का गठन बड़ी बात है मुझे पूरी उम्मीद है कि समूह को गति मिलेगी और अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। जिसमे हमारी ग्राम पंचायत हर तरह का सहयोग करेगी।
एनआरएलएम के ब्लाक प्रबन्धक विक्रान्त सिंह, सबा फातिमा ने कहा कि गांव की महिलाओं ने रोजगार के लिए बेहतर कदम बढ़ाया है। उनके इस कदम से उनकी गरीबी दूर हो सकेगी। सरकारी योजनाओं ने उनकी भागीदारी हाे सकेगी। वे एकजुटता का परिचय देते हुए समाज के विकास में अग्रिम भूमिका निभाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान नीरज कुमार, विद्युत सखी संतोषी समूह सखी गुंजा गुप्ता संगीता अंजनी देवी एफ एल सी आर पी सीनियर आई सी आर पी फूलन देवी मिथलेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!