एकमुश्त समाधान योजना के तहत लगाया गया विद्युत कैंप
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र के कोटवा सड़क मे एकमुश्त समाधान योजना के तहत कैंप लगाया गया। जिसमें बिजली उपभोक्ताओं से 2,25,339 रु का बिजली का बिल वसूला गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के अनुसार रामसनेहीघाट अधिशासी अभियंता के निर्देश में एकमुश्त समाधान का कैंप लगाया गया। एकमुश्त समाधान योजना उन बिजली उपभोक्ता के लिए बड़े लाभ का सौदा साबित हो रहा होगा, जिन पर लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है। या फिर आर्थिक परिस्थियों के कारण अभी तक बिजली का बिल जमा नहीं कर पाए थे। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा बीस लोगों का बकाए पर कनेक्शन काटा गया तथा मौके पर पचास उपभोक्ता द्वारा ओटीएस के अंतर्गत लगभग दो लाख पच्चीस हजार तीन सौ उन्तालीस रुपए जमा कराए गए। इस मौके पर उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार ,अवर अभियंता, श्री राज मौर्य टी० जी० 2, श्री रणधीर सिंह, संविदा कर्मी लाइनमैन राम सुमिरन, अभिषेक वर्मा ,नन्हे लाल, दिनेश, अरुण शुक्ला, हेमराज, कमलेश, राहुल शिव शंकर, मीटर सुपरवाइजर राजकुमार, मीटर रीडर बृजेश कुमार, मनीष, धर्मराज बिजली विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

