विवाहिता का लटकता मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

सूरतगंज, बाराबंकी। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर घर के अंदर छत के छल्ले से फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव। मायके वालों ने ससुराल जन पर लगाया हत्या का आरोप। जगदीश पुत्र रामबली निवासी मिश्री पुरवा मजरे पर्वतपुर इसी थाना क्षेत्र के निवासी बड़ागांव बल्लोपुर राहुल पुत्र रामगोपाल के साथ 8 वर्ष पूर्व शादी की थी। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं जिनका नाम सुभाष वा आर्यन। दहेज न देने के कारण उसके घरवाले उसे आय दिन प्रताड़ित करते थे और मारते पीटते भी थे। मृतक के पिता जगदीश ने राहुल पुत्र गोपाल संतोष पुत्र गोपाल मनीष पुत्र गोपाल गोधना पत्नी गोपाल बीनू पत्नी गोपाल सहित नंदनी पुत्री गोपाल पर हत्या का आरोप लगाया कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजने की कार्यवाही करते हुए जांच प्रारंभ कर दी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बड़ा गांव बल्लोपुर में करीब 1 बजे दुपहर कोइला पत्नी राहुल कुमार उम्र 32 वर्ष का शव कमरे के अंदर छत के छल्ले से साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया। जिससे देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतिका के ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष वालों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। वही सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष रामकिशन राना व सीओ फतेहपुर योगेंद्र सिंह कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!