पैरोकार सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र निलम्बित,भ्रस्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों में हड़कंप

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बारावंकी पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने जिले की कमान सँभालते ही स्पष्ट कर दिया था कि अब उनके रहते अपराधियों की खैर नही है वह इसके लिये पुलिसिंग को चुस्त दुरुस्त करने को सक्रिय रहते है भ्रस्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मी इनके सामने आने से भी घबराते है थाना सफदरगंज पर नियुक्त मुख्य आरक्षीपैरोकार सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र के विरूद्ध भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त हुई थी इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर से जांच करायी गयी। जाचोंपरान्त भ्रष्टाचार के कतिपय आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना सफदरगंज पर नियुक्त मुख्य आरक्षी पैरोकार सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र को निलम्बित किया गया तथा उपरोक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्यवाही से भ्रस्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है तो वहीं जनमानस में दिल खोलकर प्रशंसा की जा रही है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!