बिजली कटौती को लेकर लोग हो रहे है परेशान:- कादरी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। बदायूं बिजली की भारी कटौती से क्षेत्र में लोग हो रहे हैं परेशान ग्रामीण क्षेत्रों में को बिजली व्यवस्था पूरी तरह चौपट सी नजर आ रही है। सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम हमूपुर चमरपुरा निवासी ख्वाजा हमीदउद्दीन कादरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अंधाधुंध कटौती की जा रही है जिससे भीषण गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी परेशान हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्धारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लगभग 20 घंटे बिजली दी जाएगी लेकिन यहां तो 24 घंटों में मात्र तीन या चार घंटे ही बिजली बमुश्किल मिल पा रही है उसमें भी ट्रिपिंग व बिजली आने पर फाल्ट हो जाते हैं। बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बिजली की समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं यहां तक की विभाग के अधिकारी सीयूजी नंबर भी नहीं उठाते हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बिजली की व्यवस्था में सुधार कराया जाए।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!