चोरों ने नकब लगाकर दो घरों को बनाया अपना निशाना, नकदी व जेवरात भी उड़ाए।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। उसावां इलाके में चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर वहां रखे जेवरात समेत नकदी पार कर दी। एक घर शिक्षामित्र का है, जबकि दूसरा होमगार्ड के भाई का। मामले की जानकारी पर पुलिस ने इन घटनास्थलों का मुआयना किया है। वहीं तहरीर लेकर रख ली है। फिलहाल किसी भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
घटनाक्रम उसावां इलाके के गांव असधरमई व मिल्किया में हुए। मिल्किया गांव निवासी प्रीति सिंह गांव के प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षामित्र तैनात हैं। गुरुवार रात वह परिवार के साथ सो रहीं थीं। रात में किसी वक्त चोरों ने घर की पिछली दीवार पर नकब लगाया और वहां रखा सोने का हार, झुमके, कमरबंद, 6 अंगूठी समेत 25 हजार कैश व कपड़े आदि सामान निकालकर ले गए। इसी रात असधरमई गांव के रामसरन के घर की दीवार काटकर वहां से भी नकदी समेत लाखों के जेवरात पार किए गए। खासियत यह रही कि भुक्तभोगियों को घटना की जानकारी दूसरे दिन शुक्रवार को हुई तो पुलिस को सूचना दी। जिन गांवों में चोरी की घटनाएं हुई हैं, उनकी दूरी तकरीबन तीन से चार किलोमीटर है। वारदात को अंजाम देने का तरीका भी एक जैसा दिखा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन दोनों घटनाक्रम को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। मामले की तहरीर पुलिस ने लेकर रख ली है और जांच का आश्वासन दिया जा रहा है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!