संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सभी का सहयोग जरूरी,नूर मोहम्मद

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। एक जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण एव दस्तक अभियान की शुरुआत शुक्रवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बड़ागांव नूर मोहम्मद ने फीता काटकर किया। प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है। सभी को ग्राम निगरानी समिति के माध्यम से कोविड तथा संचारी रोग के विषय में निरन्तर जागरूकता स्थापित करने के साथ-साथ ग्राम स्तर पर साफ सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई तथा घर से जल निकासी हेतु जन जागरण के लिए प्रचार प्रसार कर सफल बनाना होगा।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजीव कुमार ने कहा कि  ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में मलेरिया, कोरोना, छोटी माता, चेचक, हैजा, डेंगू ज्वर, सूजाक, हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस बी आदि आते है। रोगों से बचाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम गांव-गांव में जागरूकता अभियान चला रही हैं। 1 से 30 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा, जिसमें आशा व आंगनबाड़ी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। महिला चिकित्सक डॉ0 प्रीति वर्मा ने कहा कि रोगों से बचाव का बेहतर उपाय रोगों के प्रति सावधानी व सतर्कता बनाए रखना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर दस्तक देकर संचारी रोग, दिमागी बुखार व क्षय रोगियों को चिह्नित करके उनका नाम-पता सूचीबद्ध करेगी। इस मौके पर डॉ0 आर एन वर्मा, आशाराम चौधरी  रोहित रॉय, कपिल सिंह, मनोज कुमार राही सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!