साईं पीजी कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने चित्रकला प्रदर्शनी में लिया हिस्सा

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

फतेहपुर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। साईं पीजी कॉलेज फतेहपुर में राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में चल रही 15दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का समापन होने के पश्चात कार्यशाला में निर्मित चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन शानिवार को साईं पीजी कॉलेज फतेहपुर  में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में दुनिया के अद्वितीय वाश चित्रकार (पूर्व विभागाध्यक्ष ललित कला विभाग -डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद व कॉलेज के मुखिया, प्रबंधक विपिन राठौर, प्राचार्य डॉ आशुतोष राव ने फीता काटकर किया। जिसमें चित्रकला से संबंधित बड़े-बड़े कालेजों व महाविद्यालय के 70 से अधिक  छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। सभी चित्रकारों ने अपने चित्रों में मधुबनी पेंटिंग उत्तर प्रदेश की लोक कला, सामान्य जनजीवन, संस्कृति और साहित्य, परंपराएं व रीति रिवाज, राजनैतिक एवं पर्यावरण संरक्षण तथा धार्मिक विषयों को बहुत बारीकी से दिखाने का प्रयास किया है जिसकी दर्शकों ने खूब प्रशंसा की। डॉ राजेंद्र प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए चित्रकला के छात्र छात्राओं को चित्रकला विषय से उज्जवल भविष्य की जानकारी देते हुए कहा कि चित्रकला विषय एक ऐसा विषय है विपिन राठौर ने प्रदर्शनी में आए हुए समस्त कलाकारों को शुभकामनाएं दी और बताया कि कई शैक्षणिक संस्थानों में इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में चित्रकला विषय के अध्ययन रुचि नहीं ली जा रही है जिससे छात्र छात्राओं में कला के रुझान कम होता जा रहा है जबकि चित्रकला भविष्य निर्माण के लिए उत्तम विषय है। कार्यशाला के संयोजक प्रवक्ता विनोद सिंह ने बताया कि चित्रों की प्रदर्शनी 7 जुलाई तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। 7 जुलाई को प्रदर्शनी के समापन पर राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सीता राम कश्यप  द्वारा सभी प्रतिभागी कलाकारों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर कालेज के समस्त प्रवक्ता सहित व्यवस्थापक राजकुमार, दिग्विजय सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, कंचनलता, शिवम, विमल व सैकड़ो छात्र-छात्राएं  उपस्थित रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

Don`t copy text!