कीचड़ भरे रास्ते से होकर जाना पड़ता है सीएचसी

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

सुबेहा बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। नगर पंचायत सुबेहा मे करोड़ो की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक आने जाने के लिये पक्के रास्ते का निर्माण न काराए जाने से कच्चा रास्ता तथा बारिश मे जलभराव व कीचड भरे रास्ता होने से चिकित्सक तथा मरीजो को आने जाने मे भारी परेशानी हो रही है जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नही दे रहे है। पक्के रास्ते का निर्माण नही कराया जा रहा है आपको बता दे की मरीजो के इलाज हेतु बेहतर स्वास्थ्य सुविधाये मुहैया कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत सुबेहा मे करोडो की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया है कार्यदायी संस्था ने अस्पताल आने जाने के लिये जिधर मैन रास्ता बनाया उक्त जमीन विवादित होने के कारण पक्के रास्ते का का निर्माण नही कराया जा सका रास्ता का निर्माण न काराए जाने से अस्पताल के मैन गेट मे हमेशा ताला लगा रहता है। नगर पंचायत कार्यालय के रास्ते से मरीज व चिकित्सक आते जाते है लेकिन यह रास्ता कच्चा होने के नाते बारिस होने पर कीचड़ उत्तपन्न हो जाता है जिसके चलते चिकित्सक व मरीजो को आने जाने मे काफी परेशानी पैदा हो रही है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नही दे रहे है।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!