सहसवान। मुख्य अतिथि नूतन चौहान ने कहा की सहसवान बार एसोसिएशन ने बेंच का जो सहयोग किया है उसको बह ता उम्र नहीं भूल सकती हैं। श्रीमती चौहान प्रयागराज जनपद स्थानांतरण होने के उपरांत बार एसोसिएशन सेंट्रल बार एसोसिएशन द्धारा संयुक्त रुप से बार सभागार में आयोजित एक विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कहे। ज्ञात रहे न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन चौहान का जनपद प्रयागराज स्थानांतरण हो गया था।
श्रीमती चौहान ने कहा की उनकी सेवा काल के दौरान सहसवान बार एसोसिएशन सेंट्रल बार एसोसिएशन ने सहसवान बैच को जो सहयोग किया है। इतना सहयोग सेवा काल के दौरान कहीं नहीं मिला।
उन्होंने दोनों एसोसिएशन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का बेंच का सहयोग करने पर आभार प्रकट किया तथा कहा सहसवान एसोसिएशन द्धारा बेंच का जो सहयोग किया गया है। उसको वह कभी भूल नहीं सकती। उन्होंने कहा की बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू हैं। एक के बिना दूसरा अधूरा है। जब दोनों लोग एक दूसरे का सहयोग करते हैं।तो वह कार्य आसानी नहीं होता बल्कि कार्य की धीमी रफ्तार को तेज गति प्रदान होती है। इससे पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन चौहान को बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र नारायण सक्सेना, सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष सैयद जावेद इकबाल नकवी ने पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किए तथा उनके कार्यों की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अपर सिविल जज जूनियर डिविजन शिवम वशिष्ठ ने कहा की अच्छे अधिकारियों से अच्छी सीख मिलती है। और शिक्षा ही मनुष्य को आगे ले जाने का काम करती है। उन्होंने यहां के बार एसोसिएशन सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बेंच के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। ऐसे सम्बंध सहसवान बेंच और बार के बीच है। ऐसा सामंजस बहुत ही कम देखने को मिलता है।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र नारायण सक्सेना ने कहां कि न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन चौहान ने बार से जो मधुर संबंध बनाए वह उनकी एक कार्यशैली की एक मात्र बानकी है। उन्होंने हमेशा बार को सहयोग प्रदान किया है वही बार ने भी बेंच का सहयोग प्रदान करने में कोई कोताही नहीं बरती जब भी बेंच को बार की आवश्यकता हुई बार हमेशा बेंच के साथ खड़ी रही।
इस मौके पर बार एसोसिएशन महासचिव सरफराज उर्फ नवेद सेंट्रल बार एसोसिएशन महासचिव राकेश कुमार सैनी उर्फ पप्पू ने भी न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन चौहान को पुष्पगुच्छ भेंट किए इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह यादव, मुजफ्फर सईद, जावेद एहसान, कलीमउर रहमान, अतुल सक्सेना, सुरेश बघेल, अभय सिन्हा, प्रशांत जोहरी, मजहर हुसैन, मोहम्मद शमी, सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित थे।
अंत में बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र नारायण सक्सेना ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष सैयद जावेद इकबाल नकवी एडवोकेट ने किया।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

