मंडी समिति के पास कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर चला बुलडोजर
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
अतिक्रमण करने वालों की नहीं होगी खैर अतिक्रमण को लेकर सख्त दिखाई दिए एसडीएम महिपाल सिंह सहसवान। मंडी समिति के पास कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे पर एसडीएम महिपाल सिंह की मौजूदगी में चला बुलडोजर।

कब्रिस्तान की गाटा संख्या 251 कस्बा भगता नगला अंदर चुंगी पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर रखा था जिसे आज एसडीएम द्वारा नगर पालिका की टीम को ले जाकर बुलडोजर चलवाकर कब्जा मुक्त करा दिया गया आपको बता दें अतिक्रमण को लेकर एसडीएम महिपाल सिंह बहुत ही सख्त दिखाई देते हैं। वह किसी भी कीमत पर अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं करते और खुद तपती धूप में कर्मचारियों के साथ स्वयं खड़े होकर अतिक्रमण को हटवाते हैं। उनके कार्य की लोग शहर में चर्चा करते रहते हैं। इस दौरान एसडीएम के साथ नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार,उत्तर प्रदेश संघ उप शाखा मंत्री लेखपाल सतपाल सिंह व नगरपालिका कर्मचारी गण मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

