- Likes
- Followers
- Subscribers
- Posts
Related Posts
बाराबंकी । श्रीहनुमान जी विकास सेवा समिति द्वारा किये जा रहे सेमिनार का हुआ समापन ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संरक्षक रमेश चंद्र पाल ने कहा देश के विकास में अल्पसंख्यकों का मुख्य हाथ है ।इसी कारण केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ अल्प संख्यकों को मिल रहा है । अल्प संख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे पन्द्रह सूत्री कार्यक्रमों के बारे में भी श्री पाल ने विधिवत जानकारी दी।दो दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन प्रवक्ता सत्येन्द्र कुमार ने फीता काटकर किया।सत्येन्द्र कुमार ने भी केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में विधिवत जानकारी दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल कुमार त्रिपाठी, महेश कुमार, रूपचन्द्र,सुनीता देवी, रिया वर्मा व अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री व प्रमाण वितरण किया गया।सभी को लंच पैक भी दिया गया।आसपास के तमाम सम्भ्रांत लोग जिसमें अल्प संख्यक महिला व पुरूषों ने भी बढ़चढ़ कर सहयोग दिया ।

