किसानों की समस्या का निराकरण करवाना हमारी प्राथमिकता: कुलदीप मिश्रा

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

भारतीय किसान यूनियन अवस्थी गुट की बैठक सम्पन्न
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। बाराबंकी सीमा से सटे मड़ियांव में स्थित भारतीय किसान यूनियन अवस्थी गुट के प्रदेश कार्यालय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम अवस्थी की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें बाराबंकी जनपद निवासी कुलदीप मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया वहीं कपिल पाण्डेय को प्रदेश उपाध्यक्ष और अनूप मिश्रा को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया। सभी नवागत पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के हर गांव में सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा किसानों को संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान की जायेगी एवं हमारा यह नवनियुक्त प्रदेश का संगठन हर निचले से निचले पायदान पर खड़े किसानों के हित की बातों को सरकार के मुखिया तक पहुंचाकर उनकी समस्या निराकरण करवाना हमारी प्राथमिकता होगी। प्रदेश में कहीं भी किसानों के साथ कोई भी उत्पीड़न जुल्म या अन्याय होता है उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करवायी जायेगी। किसानो का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नही होगा। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री अनूप मिश्रा ने भी बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ता साथियों का आभार जताया एवं कहा कि आज यह जो हमें जिम्मेदारी मिली है। बैठक में मुख्य रूप से दिनेश चौरसिया, विक्रम चौरसिया, अंकुर शुक्ला, रामेन्द्र मिश्रा, रामशंकर मिश्रा, विवेक मिश्रा, आशु मिश्रा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!