समाधान दिवस में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह यादव ने 11 फरियादियों की फरियाद सुनी…
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह यादव ने फरियादियों की फरियाद सुनी इस दौरान 11 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी।
बड़ागांव निवासी रामनरेश यादव ने खेत की पैमाइश की मांग की ज्योरी निवासी विद्याप्रसाद ने अवैध कब्जा हटवाने की मांग की हसनपुर पहाड़ापुर निवासी रामगोपाल ने भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की। रसौली निवासी मोहर्रम अली ने शहाबपुर स्थित दुकान को विपक्षी द्वारा तोड़ने का आरोप लगाया करसण्डा निवासी राम बहादुर ने इलियास द्वारा बांस बांधने का आरोप लगाया। मसौली निवासी महफूज अहमद ने विपक्षी समद द्वारा रास्ते को अवरुद्ध करने की शिकायत की। खरैला कुंआ निवासी श्रवण कुमार ने विपक्षी बाबादीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। शहाबपुर निवासी रामनरेश ने सोनेलाल पर जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। शहाबपुर निवासी शशांक ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। थाना दिवस प्रभारी रणजीत सिंह यादव ने मामले के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम का गठन किया है। इस दौरान कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव, मुन्ना सिंह, रविन्द्र यादव, राम अजौर मिश्रा सहित राजस्व टीम मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

