बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर जनपद में चलाये जा रहे अभियान में थाना टिकैतनगर पुलिस ने अभियुक्त के पास से 45 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया गया। अभियुक्त आरिफ उर्फ अरफू पुत्र मोइनुद्दीन उर्फ मोईद्दीन निवासी ग्राम रानीमऊ तराई के पास से गिरफ्तार किया गया। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त आरिफ उर्फ अरफू पुत्र मोइनुद्दीन उर्फ मोईद्दीन निवासी ग्राम रानीमऊ तराई थाना टिकैतनगर से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से 45 ग्राम अवैध मारफीन बरामद कर थाना टिकैतनगर पर मुकदमा 238/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। इस मौके पर पुलिस टीम अजय कुमार त्रिपाठी, अमित कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार सिंह, रवीन्द्र सिंह, गौरव कुमार मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

