वाणिज्य कर विभाग की छापेमारी से व्यवसायियों में मचा हड़कम्प

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

त्रिलोकपुर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। गुरुवार को अयोध्या मण्डल जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वाणिज्य कर टीम द्वारा गुप्ता फूड्स कम्पनी एव राहुल टेडर्स पर छापामार कर टर्नओवर एव स्टॉक रजिस्टर का मिलान करते हुए फैक्ट्री मालिको से पूछताछ की। घण्टो चली छापेमारी से व्यवसायियों में हड़कम्प मचा रहा। कर चोरी की शिकायत पर गुरुवार को जांच के लिए आयी वाणिज्य कर विभाग की टीम ने हाईवे से कस्बा मसौली जाने वाली सड़क पर स्थित राहुल टेडर्स इंटरलॉकिंग फैक्ट्री एव पशु बाजार से बड़ागांव जाने वाले मार्ग पर स्थित महक बिस्कुट फैक्ट्री में छापामारी की इस दौरान डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार गुप्ता ने दोनों फैक्टरियों के टर्नओवर सहित स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया।जिसको लेकर क्षेत्र में हडकम्प मच गया टीम ने दोनों स्थानों पर घण्टो अभिलेखों की जांच पडताल करती रही।टीम ने टैक्स में गडबडी की आशंका के चलते अभिलेख को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दिया है।छापेमारी के दौरान मसौली पुलिस सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!