25 वर्षीय युवक की बैगनार गाड़ी की चपेट में आ जाने मौत….

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। शुक्रवार की भोर हाईवे पार कर शौच के लिए जा रहे एक 25 वर्षीय युवक की बैगनार गाड़ी की चपेट में आ जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया परिजन इलाज के लिए ले जाते उससे पूर्व युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी अंकुल यादव पुत्र रामनाथ शुक्रवार की सुबह पेट्रोल पंप के निकट शौच के लिए जा रहा था हाईवे पार करते समय अयोध्या की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बैगनार गाड़ी नम्बर यूपी 78 ईएच 8878 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे अंकुल यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया पर सूचना पर पहुँचे परिजन इलाज के लिए ले जाते इससे पूर्व युवक की मौत हो गयी। मृतक की अभी कुछ माह पहले ही शादी हुई थी घटना के बाद से घर मे कोहराम मचा हुआ है तथा परिजनों का रो रो कर बुरा है है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!