भाजपा प्रदेष महामंत्री अर्चना ने मेधावियों का किया सम्मान पंकी ने मेधावियों का बढ़ाया हौसला

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में उत्तर प्रदेश एवं बाराबंकी में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों का सम्मान समारोह गांधी भवन में आयोजित किया गया। ’भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य पंकज गुप्ता पंकी के संयोजकत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, शशांक कुशमेश एवं भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह सिद्धू द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया, तत्क्रम में जिले के सांई इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र वर्मा को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ’यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद का नाम रोशन करने वाले एव प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रदेश व जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया किया। सम्मान प्राप्त करने वालो में से श्री सांई इंटर कॉलेज के अभिमन्यु, योगेश, प्रवीन, अदिति, आयुषी, हमजा, कुशाग्र आदि रहे। मुख्य अतिथि अर्चना मिश्रा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमो के आयोजन से छात्रों को सम्मान मिलने से उनके उत्साह में वृद्धि होती है साथ ही अन्य छात्रों में यह लालसा बढ़ती है कि भविष्य में उनको भी इस प्रकार सम्मान मिले, जिस कारण वह सभी प्रयासरत रहते है। उन्होंने मौजूद अभिभावकों को कैरियर बनाने में अपने बच्चों की इच्छाओं का सम्मान करने की भी सलाह दी। वही कार्यक्रम आयोजक पंकज गुप्ता पंकी ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में जनपद के इन युवाओ ने जनपद का नाम रोशन किया है, ऐसे में ऐसे छात्रों का सम्मान किया जाना नितांत आवश्यक है ताकि ऐसे छात्रों को संबल मिल सके। कार्यक्रम में मुख्य रुप से डॉ. आर.एस. गुप्ता, संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्या, डॉ. रामकुमारी मौर्य, संतोष सिंह, विजय आनंद बाजपेई, रोहित सिंह, मनीष परिहार, अंकित वैश्य आदि लोग मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

 

Don`t copy text!